Get App

Dharmaj Crop Guard IPO: क्या इस एग्रो केमिकल कंपनी के इश्यू में निवेश से होगा फायदा?

Dharmaj Crop Guard IPO: एग्रोकेमिकल सेक्टर (Agrichemical Sector) की कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड (Dharmaj Crop Guard) का इश्यू खुल रहा है। कंपनी इश्यू के जरिए 251 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। इसमें से 216 रुपए का फ्रेश इश्यू और बाकी ऑफर फॉर सेल (OFS) है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2022 पर 10:43 AM
Dharmaj Crop Guard IPO: क्या इस एग्रो केमिकल कंपनी के इश्यू में निवेश से होगा फायदा?
Dharmaj Crop Guard ने आईपीओ से पहले 25 नवंबर को एंकर बुक के जरिये 74.95 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाबी मिली है

Dharmaj Crop IPO: शेयर बाजार की तेजी के बीच एक के बाद एक कई आईपीओ आ रहे हैं। आज एग्रोकेमिकल सेक्टर (Agrichemical Sector) की कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड (Dharmaj Crop Guard) का इश्यू खुल रहा है। कंपनी इश्यू के जरिए 251 करोड़ रुपए जुटाने वाली है। इसमें से 216 रुपए का फ्रेश इश्यू और बाकी ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। कंपनी का इश्यू 30 नवंबर को बंद होगा। इसका इश्यू प्राइस 216-237 रुपए तय किया गया है। Dharmaj Crop Guard ने आईपीओ से पहले 25 नवंबर को एंकर बुक के जरिये 74.95 करोड़ रुपये जुटाने में कामयाबी मिली है।

Dharmaj Crop में क्या निवेश करना ठीक है?

केआर चोकसी (KR Choksey) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी बी2सी और बी2बी दोनों क्लाइंट बेस के साथ एक उभरती हुई कंपनी है। इसलिए कंपनी की दीर्घकालिक संभावनाएं अनुकूल हैं। कंपनी की आगे अच्छी अर्निंग्स की संभावनाएं हैं। वैल्यूएशन पर गौर करें तो DCGL का इश्यू इंडस्ट्री की अन्य कंपनियों की तुलना में डिस्काउंट पर उपलब्ध है। KR Choksey ने सभी पॉजिटिव फैक्टर्स को देखते हुए DCGL के आईपीओ के लिए ‘सब्सक्राइब’ की सलाह दी है।

आनंद राठी (Anand Rathi) के मुताबिक, वित्त वर्ष 2020 से 2022 के बीच कंपनी का रिवेन्यू 41.02 फीसदी सीएजीआर दर से बढ़ा है और इस दौरान प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 63.30 फीसदी सीएजीआर दर से बढ़ा है। कंपनी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क मजबूत है। उसके बाद अच्छे ब्रांडेड प्रोडक्ट्स हैं, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के साथ अच्छे संबंध हैं। भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए Anand Rathi ने IPO के लिए ‘सब्सक्राइब रेटिंग दी है।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें