Dharmaj Crop Guard के शेयरों का आज अलॉटमेंट, ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Dharmaj Crop Guard IPO Allotment: एग्रोकेमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड के शेयरों का अलॉटमेंट आज 5 दिसंबर को फाइनल हो सकता है

अपडेटेड Dec 05, 2022 पर 1:06 PM
Story continues below Advertisement
Dharmaj Crop Guard IPO Allotment: धर्मज क्रॉप गार्ड का आईपीओ 28 नवंबर-30 नवंबर के बीच खुला था।

Dharmaj Crop Guard IPO Allotment: एग्रोकेमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी धर्मज क्रॉप गार्ड के शेयरों का अलॉटमेंट आज 5 दिसंबर को फाइनल हो सकता है। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशक इसका स्टेटस इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया या बीएसई की साइट पर जाकर देख सकते हैं। 251 करोड़ रुपये के इस इश्यू को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 35 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट में इसके शेयर 50 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 216-237 रुपये तय था। शेयरों की लिस्टिंग 8 दिसंबर को हो सकती है।

Signature Global IPO: किफायती घर बनाने वाली कंपनी में हिस्सेदार बनाने का मौका, इस साल के आखिरी में खुल सकता है आईपीओ

रजिस्ट्रार की साइट पर ऐसे चेक करें स्टेटस


https://linkintime.co.in/mipo/ipoallotment.html, रजिस्ट्रार की साइट पर इस लिंक के जरिए जाएं।

यहां तीन विकल्प दिखेगा- पैन, एप्लीकेशन नंबर और डीपी क्लाइंट आईडी। इनमें से कोई एक विकल्प सेलेक्ट करें।

अगर पैन चुना है तो आईपीओ चुनकर पैन भरें। अगर एप्लीकेशन नंबर चुना है तो एप्लीकेशन नंबर भरें और अगर डीपी क्लाइंट आईडी चुना है तो डिपॉजिटरी क्लाइंट आईडी भरें।

कैप्चा भरकर सबमिट करें.

आपके एप्लीकेशन का स्टेटस दिखने लगेगा यानी कि कितने शेयरों के लिए आपने अप्लाई किया था और कितना अलॉट हुआ है, इसकी पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखने लगेगी।

BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx , बीएसई पर इस डायरेक्ट लिंक के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इश्यू टाइप में इक्विटी चुनें और ड्रॉप डाउन मेन्यू में से इश्यू नाम तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक चुनें।

एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।

‘I am not a Robot’ पर क्लिक करके सर्च टैब पर क्लिक करें।

शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

Multibagger Stock: देश की सबसे पुरानी म्यूजिक कंपनी की ताबड़तोड़ तेजी से झूमे निवेशक, अब आगे भी दिख रहा दम

आईपीओ के बारे में डिटेल्स

धर्मज क्रॉप गार्ड का आईपीओ 28 नवंबर-30 नवंबर के बीच खुला था। 251 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत 216 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। इश्यू के लिए 216-237 रुपये का प्राइस बैंड और 60 शेयरों का लॉट साइज था। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल गुजरात के सायखा में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने और वर्किंग कैपिटल की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। इसका अलावा कंपनी अपने कुछ कर्ज को चुकाने में भी इस रकम का इस्तेमाल करेगी।

RR Kabel IPO: वायर-केबल बनाने वाली कंपनी लाएगी आईपीओ, अगले साल मई में सेबी के पास जमा करेगी कागजात

कंपनी के बारे में

Dharmaj Crop Guard कंपनियों और सीधे किसानों के लिए कीटनाशक, फंगीसाइड्स, हर्बीसाइड्स, प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर, सूक्ष्म उर्वरक और एंटीबायोटिक जैसे कई एग्रो केमिकल फॉर्मूलेशन को बनाती है। कंपनी के उत्पादों को लैटिन अमेरिका, पूर्वी अफ्रीकी देशों, खाड़ी देशों और पूर्वी एशिया के 25 से अधिक देशों को निर्यात किया जाता है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021-22 में इसका मुनाफा 37 फीसदी बढ़कर 28.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसका रेवेन्यू भी सालाना आधार पर 30 फीसदी बढ़कर 394.2 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी ने 220.9 करोड़ रुपये का रेवन्यू और 18.4 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।