Get App

Emcure Pharma IPO: दूसरे दिन निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, करीब 5 गुना भरा इश्यू

Emcure Pharma ने IPO के लिए प्रति शेयर 960-1008 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के तहत 800 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा, 1152.03 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 04, 2024 पर 7:10 PM
Emcure Pharma IPO: दूसरे दिन निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा, करीब 5 गुना भरा इश्यू
एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है।

एमक्योर फार्मास्युटिकल्स के आईपीओ को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 4.98 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 6.82 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 1.37 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 5 जुलाई तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,952.03 करोड़ रुपये जुटाने का है। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 583 करोड़ पहले ही जुटा लिए हैं।

Emcure Pharma IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.00 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 13.67 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 3.43 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें