Epack Durable IPO : रूम एयर कंडीशनर की लीडिंग आउटसोर्स डिजाइन मैन्युफैक्चरर EPACK Durable अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। इस आईपीओ के तहत 400 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों द्वारा 1.307 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी।
