Epack Durable IPO: उत्तर प्रदेश स्थित ईपैक ड्यूरेबल (Epack Durable) 19 जनवरी को अपना IPO ओपन कर रही है। इस IPO में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से 1.31 करोड़ शेयर ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत रखे जाएंगे। कंपनी ने अभी इश्यू के लिए प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की है, न ही लॉट साइज की डिटेल सामने आई है। यह IPO 23 जनवरी को बंद होगा। 18 जनवरी को एक दिन के लिए संस्थागत निवेशकों के लिए एंकर बुक लॉन्च की जाएगी। Epack Durable, भारत में रूम एयर कंडीशनर की दूसरी सबसे बड़ी ओरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर है।
