Get App

Exicom Tele-Systems ने प्री-IPO प्लेसमेंट में जुटाए ₹71 करोड़, 5 निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी

Exicom Tele-Systems 1994 में इनकॉरपोरेट हुई थी। SEBI को DRHP फाइल करने के वक्त प्रमोटर NextWave Communications की Exicom Tele-Systems में हिस्सेदारी 71.45 प्रतिशत थी। IPO के लिए Monarch Networth Capital, Unistone Capital और Systematix Corporate Services मर्चेंट बैंकर हैं। कंपनी ने 27 सितंबर 2023 को SEBI को IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 05, 2024 पर 10:03 AM
Exicom Tele-Systems ने प्री-IPO प्लेसमेंट में जुटाए ₹71 करोड़, 5 निवेशकों ने दिखाई दिलचस्पी
Exicom Tele-Systems 1994 में इनकॉरपोरेट हुई थी।

इलेक्टिक व्हीकल चार्जर मेकर Exicom Tele-Systems अपना IPO लाने जा रही है। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) को रेड-हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल करने से पहले, कंपनी ने प्री-IPO प्लेसमेंट में 71 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने 3 जनवरी को निवेशकों को दिए नोटिस में कहा कि उसने 5 निवेशकों को 135 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 52,59,257 इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। सुनील जुगलकिशोर आनंदपारा और हेमल दिनेश शाह के माध्यम से रेयर एंटरप्राइज, 5 निवेशकों में सबसे बड़ी खरीदार रही। इसने 27 करोड़ रुपये के 20 लाख शेयर खरीदे। बेलग्रेव इन्वेस्टमेंट फंड दूसरे स्थान पर रहा, जिसने 25 करोड़ रुपये के 18,51,851 इक्विटी शेयर खरीदे।

शौर्य वर्धन सोंथालिया और राज्यवर्धन सोंथालिया, दोनों ने अलग-अलग 4.5 करोड़ रुपये में 3,33,333 इक्विटी शेयर खरीदे। वहीं मोनिका गरवारे ने लगभग 10 करोड़ रुपये में 7.4 लाख शेयर खरीदे। 27 सितंबर 2023 को मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट पेपर के अनुसार, कंपनी का इरादा प्री-IPO प्लेसमेंट से 80 करोड़ रुपये जुटाने का था।

IPO में फ्रेश इश्यू और OFS दोनों

Exicom Tele-Systems के IPO में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। साथ ही प्रमोटर NextWave Communications की ओर से 74 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। सेबी को DRHP फाइल करने के वक्त NextWave Communications की Exicom Tele-Systems में हिस्सेदारी 71.45 प्रतिशत थी। IPO के लिए Monarch Networth Capital, Unistone Capital और Systematix Corporate Services मर्चेंट बैंकर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें