Fedbank Financial Services IPO : नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को निवेशकों से फीकी प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। 1,092 करोड़ रुपये का यह पब्लिक इश्यू 22-24 नवंबर के दौरान सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि मुंबई स्थित NBFC सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 28 नवंबर तक कर सकती है। हालांकि, यह अस्थायी तारीख है और इसमें बदलाव हो सकता है।
