Get App

Fedbank Financial IPO : 22 नवंबर को खुलेगा 1,092 करोड़ का इश्यू, निवेश को लेकर ये है एक्सपर्ट्स की राय

Fedbank Financial IPO : निवेशकों के पास इसमें 24 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,092.26 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यहां हमने इस कंपनी से जुड़ी रिस्क फैक्टर्स के बारे में बताया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 21, 2023 पर 6:57 PM
Fedbank Financial IPO : 22 नवंबर को खुलेगा 1,092 करोड़ का इश्यू, निवेश को लेकर ये है एक्सपर्ट्स की राय
फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Fedbank Financial Services IPO : फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ 22 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 24 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,092.26 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यहां हमने इस कंपनी से जुड़ी रिस्क फैक्टर्स के बारे में बताया है। इसके साथ ही यह भी बताया है कि आईपीओ में निवेश को लेकर ब्रोकरेज फर्म की क्या राय है। बता दें कि आनंद राठी और स्टॉक्सबॉक्स के एनालिस्ट्स ने निवेशकों को इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है, जबकि Nirmal Bang ने इसे 'Neutral' रेटिंग दी है।

क्या हैं रिस्क फैक्टर्स

30 जून 2023 तक NBFC का 93.65 फीसदी ग्रॉस AUM गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, पुडुचेरी और दिल्ली से था। इसका ऑपरेशन 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित है और इन क्षेत्रों में किसी भी परेशानी से बिजनेस और ऑपरेशन के रिजल्ट पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। कैपिटल एडेक्वेंसी रेश्यो बनाए रखने में कंपनी की असमर्थता बिजनेस, ऑपरेशन के रिजल्ट और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

कंपनी के पास ESEI और MSME के लिए कर्ज की एक बड़ी संख्या है, और 30 जून 2023 तक ESEI और MSME का टोटल लोन प्रोफाइल में 45.22 फीसदी और 64.75 फीसदी हिस्सा है। बॉरोअर्स द्वारा भुगतान न करने या डिफॉल्ट का रिस्क बिजनेस पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें