Fedbank Financial Services IPO : फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को आज 22 नवंबर को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 38 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 2.15 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 5.59 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 24 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,092.26 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
