Get App

Fedbank Financial IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, अब तक 90% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Fedbank Financial IPO : ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ को फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह इश्यू आज 23 नवंबर को महज 2 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 142 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 1.43 फीसदी का मुनाफा होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Nov 23, 2023 पर 5:12 PM
Fedbank Financial IPO : दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, अब तक 90% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Fedbank Financial Services IPO को आज 23 नवंबर को भी निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है।

Fedbank Financial Services IPO : फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ को आज 23 नवंबर को भी निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक यह इश्यू महज 90 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 5.03 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 5.59 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 24 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1,092.26 करोड़ रुपये जुटाने का है। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 56 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 52 फीसदी

रिटेल इनवेस्टर्स - 1.25 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें