फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक को इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए 1,330 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI से अप्रूवल मिल गया है। इस ऑफर में 330 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे और प्रमोटर फिनकेयर बिजनेस सर्विसेज लिमिटेड की ओर से 1,000 करोड़ रुपये तक का ऑफर फॉर सेल शामिल होगा।
IPO में एंप्लॉयीज के लिए कुछ हिस्सा रिजर्व किया गया है।
Fincare Small Finance Bank ने मई में SEBI के पास डॉक्युमेंट्स जमा किए थे और इसे पिछले सप्ताह अप्रूल मिला है।
बैंक इससे मिलने वाले फंड का इस्तेमाल अपनी टियर 1 कैपिटल को बढ़ाने के लिए करेगा।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के फाइनल अप्रूवल की शर्तों और स्मॉल फाइनेंस बैंक (SFB) गाइडलाइंस के तहत, इसे 500 करोड़ रुपये की नेटवर्थ हासिल करने के तीन वर्ष के अंदर अपने इक्विटी शेयर्स स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट कराने हैं।
मोतीलाल ओसवाल प्राइवेट इक्विटी ने दो महीने पहले फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में लगभग 185 करोड़ रुपये में कुछ हिस्सेदारी ली थी।
IPO के लिए ICICI सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, IIFL सिक्योरिटीज, SBI कैपिटल मार्केट्स और एंबिट कैपिटल मर्चेंट बैंकर्स हैं।