Get App

FirstCry IPO ₹24300 करोड़ की वैल्यूएशन पर हो सकता है लॉन्च, ₹465 रह सकता है अपर प्राइस बैंड

FirstCry IPO: फर्स्टक्राय की पेरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड 13 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट हो सकती है। IPO में 22 करोड़ डॉलर के नए शेयर जारी हो सकते हैं। साथ ही 5.4 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल रह सकता है। फर्स्टक्राय ने 31 दिसंबर, 2023 को समाप्त 9 महीनों में 4,814 करोड़ रुपये का रेवन्यू दर्ज किया, जबकि इसी अवधि के दौरान उसे 278 करोड़ रुपये का घाटा हुआ

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 30, 2024 पर 2:00 PM
FirstCry IPO ₹24300 करोड़ की वैल्यूएशन पर हो सकता है लॉन्च, ₹465 रह सकता है अपर प्राइस बैंड
FirstCry में प्रेमजी इनवेस्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सॉफ्टबैंक सहित अन्य एंटिटीज का पैसा लगा हुआ है।

FirstCry IPO: ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न फर्स्टक्राय का IPO अगले सप्ताह खुलने की उम्मीद है। यह लगभग 2.9 अरब डॉलर या करीब 24,300 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन पर लॉन्च हो सकता है। मनीकंट्रोल को सूत्रों से पता चला है कि IPO के लिए अपर प्राइस बैंड 465 रुपये के आसपास तय किया जा सकता है। FirstCry बेबी और मदर केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री करता है। IPO में 22 करोड़ डॉलर के नए शेयर जारी हो सकते हैं। साथ ही 5.4 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रह सकता है।

एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया, "फर्स्टक्राय जल्द ही एक-दो दिन में अपना आईपीओ लॉन्च करेगा और अगस्त के पहले 15 दिनों तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य है। अपर प्राइस बैंड करीब 465 रुपये तय किया जा सकता है, जिससे वैल्यूएशन 24,300 करोड़ रुपये होगी।"

ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड 13 अगस्त को स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट हो सकती है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि कंपनी IPO से पहले एंकर बुक 5 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। IPO आम लोगों के लिए 6 अगस्त को खुलने की उम्मीद है और क्लोजिंग 8 अगस्त को होगी।

किस-किस का लगा है पैसा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें