Get App

Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार, अगले हफ्ते यथार्थ हॉस्पिटल्स सहित इन 5 कंपनियों के खुलेंगे आईपीओ

Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में जारी हलचल अगले हफ्ते भी कम होने वाली नहीं है। अभी तक मौजूद जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते कम से कम 5 कंपनियां अपना इनीशयिल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने वाली है। वहीं 3 कंपनियों के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। जिन 5 कंपनियों के IPO अगले हफ्ते खुलने वाले हैं, उसमें से 1 आईपीओ मेनबोर्ड से आएगा, जबकि बाकी 4 कंपनियां अपना आईपीओ SME रूट से जारी करेंगी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 22, 2023 पर 10:10 PM
Upcoming IPO: पैसा रखें तैयार, अगले हफ्ते यथार्थ हॉस्पिटल्स सहित इन 5 कंपनियों के खुलेंगे आईपीओ
Yatharth Hospital आईपीओ 26 जुलाई को बोली के लिए खुलेगा और 28 जुलाई को बंद होगा

Upcoming IPO: आईपीओ मार्केट में जारी हलचल अगले हफ्ते भी कम होने वाली नहीं है। अभी तक मौजूद जानकारी के मुताबिक, अगले हफ्ते कम से कम 5 कंपनियां अपना इनीशयिल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने वाली है। वहीं 3 कंपनियों के शेयर स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे। जिन 5 कंपनियों के IPO अगले हफ्ते खुलने वाले हैं, उसमें से 1 आईपीओ मेनबोर्ड से आएगा, जबकि बाकी 4 कंपनियां अपना आईपीओ SME रूट से जारी करेंगी। ये कंपनियां कुल 857 करोड़ रुपये जुटाएंगी। इसमें SME प्लेटफॉर्म के जरिए 170 करोड़ रुपये की राशि भी शामिल हैं।

अगले हफ्ते मेनबोर्ड के जरिए आने वाला इकलौता आईपीओ नोएडा मुख्यालय वाले हॉस्पिटल चेन यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज (Yatharth Hospital and Trauma Care Services) का है। यह आईपीओ 26 जुलाई को बोली के लिए खुलेगा और 28 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 285-300 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

कंपनी ऊपरी प्राइस बैंड अपने आईपीओ से 686.55 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस ऑफर में 490 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रमोटरों की ओर से 65.51 लाख इक्विटी शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है।

यथार्थ हॉस्पिटल का लॉट साइज 50 शेयरों का है। इस तरह रिटेल निवेशकों को एक लॉट की बोली लगाने के लिए न्यूनतम 15,000 करोड़ रुपये निवेश करना होगा। एक निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकता है और इसके लिए उन्हें 1.95 लाख रुपये निवेश करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें