Flair Writing Industries IPO : मुंबई स्थित फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों को शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग का इंतजार है। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 28 नवंबर तक होने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह एक अस्थायी तारीख है और इसमें बदलाव हो सकता है। 593 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 22-24 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था।
