Flair Writing IPO : पेन बनाने वाली कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू 2.18 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 3.14 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 1.44 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 24 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी ने इसके लिए 288-304 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 593 करोड़ रुपये जुटाने का है। एंकर निवेशकों से पहले ही 177.9 करोड़ रुपये जुटा लिए गए हैं।
