Get App

इस हफ्ते 4 IPO लॉन्च होंगे, स्टॉक एक्सचेंजों में 5 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी

इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में गतिविधियां तेज रहेंगी। इस दौरान चार IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे और 5 नई फर्मों की लिस्टिंग होगी। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के IPO के लिए बिडिंग 18 अगस्त को शुरू होगी। इसका प्राइस बैंड 151-166 रुपये प्रति शेयर है। एंकर बुक 1 दिन के लिए 17 अगस्त को खुलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2023 पर 7:21 PM
इस हफ्ते 4 IPO लॉन्च होंगे, स्टॉक एक्सचेंजों में 5 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगी
इस हफ्ते SME (स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइज) सेगमेंट के तीन IPO खुलेंगे।

इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में गतिविधियां तेज रहेंगी। इस दौरान चार IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे और 5 नई फर्मों की लिस्टिंग होगी। पिरामिड टेक्नोप्लास्ट के IPO के लिए बिडिंग 18 अगस्त को शुरू होगी। इसका प्राइस बैंड 151-166 रुपये प्रति शेयर है। एंकर बुक 1 दिन के लिए 17 अगस्त को खुलेगा।

कंपनी अपने इस पब्लिक इश्यू के जरिये 153.05 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसके तहत 91.3 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर क्रिडेंस फाइनेंशियल कंसल्टेंसी एलएलपी (Credence Financial Consultancy LLP) के ऑफर फॉर सेल (offer for sale) के जरिये 61.75 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

इस रकम का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने और कंपनी की कामकाजी पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। यह ऑफर 22 अगस्त को बंद हो जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यानी 15 अगस्त को शेयर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा, पारसी न्यू ईयर की वजह से 16 अगस्त को करेंसी मार्केट बंद रहेगा।

Multibagger Stock: जानिए किस शेयर ने दो साल में 1 लाख को बनाया 34,00,000 रुपए

टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस (TVS Supply Chain Solutions) का IPO 14 अगस्त को बंद हो रहा है। पिछले दो दिनों में इस ऑफर को 1.03 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है और निवेशकों ने 2.51 करोड़ के साइज वाले IPO में 2.58 करोड़ शेयर खरीदे हैं। इसके अलावा, MSME पर फोकस करने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी एसबीएफसी फाइनेंस ( SBFC Finance) की लिस्टिंग 16 अगस्त को होगी, जबकि 18 अगस्त को बायोफार्मा कंपनी कॉनकोर्ड बायोटेक (Concord Biotech) की सूचकांकों में एंट्री 18 अगस्त को होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें