Get App

Freshworks IPO: कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर के इश्यू का आवेदन जमा किया, फाउंडर ने रजनीकांत को कहा Thank You!

Freshworks IPO: कंपनी के फाउंडर ने IPO के आवेदन में भी रजनीकांत के बारे में लिखा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2021 पर 3:46 PM
Freshworks IPO: कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर के इश्यू का आवेदन जमा किया, फाउंडर ने रजनीकांत को कहा Thank You!

Freshworks IPO: कंपनी के फाउंडर और CEO गिरीश मथुराबूथम (Girish Mathrubootham) के दिल में सुपरस्टार रजनीकांत के लिए हमेशा से एक खास जगह रही है।  इनकी कंपनी Freshworks ने अमेरिका में इश्यू से 10 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए आवेदन जमा किया है। हाल के दौर पर नजर डालें तो मथुराबूथम भी भारत के कामयाब सॉफ्टवेयर स्टार्टअप फाउंडर्स में शामिल हैं।

लेकिन कंपनी के फाउंडर होने के साथ-साथ गिरीश रजनीकांत के बहुत बड़े फैन भी हैं। रजनीकांत की चाहे कोई भी फिल्म रिलीज हो गिरीश अपने कर्मचारियों के लिए पूरा थियेटर बुक कर लेते हैं। फिर चाहे यह फिल्म कबाली हो, लिंगा हो या फिर कोचादाइयां (Kochadaiiyaan).

इस स्टॉक में लगाए गए 1 लाख रुपये 10 साल में हुए 85 लाख, क्या है आपके पास

कुछ साल पहले जब गिरीश ने एक स्टार्टअप अवॉर्ड जीता था तब एक रिपोर्टर ने उनका इंटरव्यू किया था। इस इंटरव्यू में गिरीश ने बताया था कि उनका सपना है कि वह रजनीकांत को चेन्नई के Freshdesk का ऑफिस दिखाएं। ये Freshdesk का ही नाम बदलकर अब Freshworks कर दिया गया है।

अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए गिरीश भले ही चेन्नई से अमेरिका चले गए हो लेकिन रजनीकांत के फैन वो कल भी थे और आज भी हैं। दिलचस्प है कि इश्यू के लिए फाइल आवेदन में उन्होंने एक पैराग्राफ सिर्फ रजनीकांत के बारे में लिखा है।

गिरीश ने लिखा है, "हमारे IPO का कोडनेम प्रोजेक्ट सुपरस्टार था। यह नाम हमने तमिलनाडु के सबसे कामयाब स्टार रजनीकांत पर रखा है। मैं उनके लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर करना चाहता हूं क्योंकि वो maanaseega guru हैं। इस शब्द की बराबरी करने वाला अंग्रेजी में कोई शब्द नहीं है जो मेरी भावनाओं को जाहिर कर सके। ये मेन्टॉर हैं, रोल मॉडल हैं जो हमेशा मेरे दिमाग में रहते हैं। इनको दूर से ही देखकर काफी कुछ सीखा जा सकता है। सुपरस्टार वो होता है जिसे  दुनिया भर में लोग पूजते और प्यार करते हैं। वो जितने कामयाब हैं उतने ही विनम्र। Thank you, Thalaivaa!​"

Freshworks का इश्यू इस साल लॉन्च होने का अनुमान सब लगा रहे थे। इस साल कंपनी ने रिकॉर्ड फंडिंग जुटाई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें