Graphisads का IPO आज 30 नवंबर तक ओवरसब्सक्राइब हो गया है। सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन अब तक यह इश्यू 1.98 गुना भर गया है। इसे कुल 90.32 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 48.12 लाख शेयर हैं। इश्यू के लिए बोली मंगलवार, 5 दिसंबर 2023 को बंद हो जाएगी। यह आईपीओ 30 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इसके लिए ऑफर प्राइस 111 रुपये प्रति शेयर फिक्स किया गया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 53.41 करोड़ रुपये जुटाने का है।
