Get App

Harsha Engineers IPO: वर्ल्ड क्लास बेयरिंग्स बनाने वाली कंपनी का इश्यू खुला, जानिए क्या निवेश करना चाहिए

Harsha Engineers IPO:  कंपनी करीब 7500 तरह के प्रोडक्ट बनाती है। इनमें सिलिंड्रिकल रोलर केज, कॉम्प्लेक्स और स्पेशलाइज्ड प्रीसिजशन स्टैंप्ड कंपोनेंट्स सहित कई तरह के केज बनाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2022 पर 9:58 AM
Harsha Engineers IPO: वर्ल्ड क्लास बेयरिंग्स बनाने वाली कंपनी का इश्यू खुला, जानिए क्या निवेश करना चाहिए
Harsha Engineers IPO: अहमदाबाद की कंपनी का यह आईपीओ लाने का दूसरा प्रयास है। उसने अगस्त, 2018 में रेगुलेटर के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे

Harsha Engineers IPO: अहमदाबाद की कंपनी Harsha Engineers का इश्यू 14 सितंबर को खुला और 16 सितंबर को बंद होगा। कंपनी इश्यू से 755 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 455 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे। जबकि 300 करोड़ रुपए के इश्यू कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल में बेचेंगे। इसका इश्यू प्राइस 314-330 रुपए तय हुआ है। ऑफर फॉर सेल (OFS) में राजेंद्र शाह 66.75 करोड़ रुपये, हरीश रंगवाला 75 करोड़ रुपये, पिलक शाह 16.50 करोड़ रुपये, चारुशिला रंगवाला 75 करोड़ रुपये और निर्मला शाह 66.75 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचने वाले हैं।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

LKP Research ने Harsha Engineers के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। कंपनी करीब 7500 तरह के प्रोडक्ट बनाती है। इनमें सिलिंड्रिकल रोलर केज, कॉम्प्लेक्स और स्पेशलाइज्ड प्रीसिजशन स्टैंप्ड कंपोनेंट्स सहित कई तरह के केज बनाती है। कैलेंडर ईयर 2021 में ग्लोबल ऑर्गेनाइज्ड आउटसोर्स्ड बेयरिंग्स में Harsha Engineers के प्रोडक्ट की हिस्सेदारी 6.5% है। कंपनी का इश्यू प्राइस 314-330 रुपए है। 330 रुपए के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का वैल्यूएशन देखें तो इसका P/E फिस्कल ईयर 2022 के अर्निंग्स के हिसाब से 27.7X है। यह दूसरी प्रतिद्वंदी कंपनियों के बराबर ही है।

बेयरिंग और केज मार्केट में कंपनी की मजबूत हिस्सेदारी, ग्लोबल मार्केट में कंपनी की दमदार मौजूदगी, अच्छे ग्राहकों की लिस्ट को देखते हुए LKP Research ने Harsha Engineers के इश्यू में निवेश की सलाह दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें