Get App

HDB Financial Services IPO: आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में बढ़ी मांग, GMP 11% तक बढ़ा, जानिए पूरी डिटेल

HDB Financial Services IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का 12,500 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी बुधवार 25 जून से खुलने जा रहा है। यह देश के नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) सेक्टर के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ में से एक है। यह आईपीओ 27 जून, शुक्रवार तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ का प्राइस बैंड 700 से 740 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 2:50 PM
HDB Financial Services IPO: आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में बढ़ी मांग, GMP 11% तक बढ़ा, जानिए पूरी डिटेल
HDB Financial Services IPO: आईपीओ के बाद कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹62,000 करोड़ रहने की उम्मीद है

HDB Financial Services IPO: एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का 12,500 करोड़ रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) कल यानी बुधवार 25 जून से खुलने जा रहा है। यह देश के नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) सेक्टर के अब तक के सबसे बड़े आईपीओ में से एक है। यह आईपीओ 27 जून, शुक्रवार तक निवेशकों के लिए खुला रहेगा। HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के आईपीओ का प्राइस बैंड 700 से 740 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एक लॉट में 20 शेयर होंगे और उसके मल्टीपल में ही बोली लगाई जा सकेगी। ऊपरी प्राइस बैंड पर एक लॉट की कीमत 14,800 रुपये होगी।

HDFC बैंक की इस सहयोगी कंपनी ने अपने IPO से 12,500 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 2,500 करोड़ रुपये नए शेयर जारी करके जुटाए जाएंगे। वहीं बाकी 10,000 करोड़ रुपये को ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के जरिए जुटाया जाएगा, जिसके जरिए कंपनी के प्रमोटर करीब 13.51 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में उछाल

HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का आईपीओ खुलने से पहले ग्रे मार्केट में इसके शेयरों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। अनलिस्टेड मार्केट में, इसके शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 80 रुपये प्रति शेयर के करीब है, जो इश्यू प्राइस पर लगभग 11% प्रीमियम दिखाता है। इसका मतलब है कि लिस्टिंग के समय शेयर की कीमत ₹820 के आसपास हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें