Healthium Medtech ने IPO से फंड जुटाने के लिए SEBI को फाइल किए डॉक्यूमेंट

मेडिकल डिवाइसेज और सर्जिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली यह कंपनी देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी करती है

अपडेटेड Sep 07, 2021 पर 8:46 PM
Story continues below Advertisement

मेडिकल डिवाइसेज बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक Healthium Medtech ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI को आवेदन दिया है। कंपनी का प्रमोटर प्राइवेट इक्विटी फंड एपैक्स पार्टनर्स है। इसने दो वर्ष पहले TPG Growth, CX Partners और कंपनी की शुरुआत करने वाले शेयरहोल्डर्स से बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी।

IPO में 390 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही 3.91 करोड़ शेयर्स के लिए ऑफर फॉर सेल होगा।

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, नाल्को पर NSE में F&O ट्रेड पर रोक

फंड का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और अपनी कुछ यूनिट्स में इनवेस्टमेंट के लिए करेगी।

पिछले फाइनेंशियल ईयर में Healthium Medtech का रेवेन्यू बढ़कर लगभग 714 करोड़ रुपये का रहा था। इसका नेट प्रॉफिट दोगुने से अधिक की बढ़ोतरी के साथ लगभग 86 करोड़ रुपये पर पहुंचा था।

कंपनी पर 242.77 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसका पिछले फाइनेंशियल ईयर में 14.95 प्रतिशत से बढ़कर 21.58 प्रतिशत का था।


Healthium Medtech सर्जिकल, पोस्ट सर्जिकल, क्रोनिक केयर में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है। इसके प्रोडक्ट्स की देश भर में बिक्री होती है। यह ब्रिटेन सहित कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी करती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।