Get App

Highway Infra IPO: दूसरे दिन मिला 53 गुना सब्सक्रिप्शन, क्या आपको लगानी चाहिए बोली? एक्सपर्ट्स से जानिए

Highway Infra IPO: इस मेनबोर्ड IPO का लक्ष्य ₹130 करोड़ जुटाना है। इसके लिए प्राइस बैंड ₹65 से ₹70 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 211 शेयर है। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को इस IPO के लिए आवेदन करने के लिए कम से कम ₹13,715 की पूंजी की आवश्यकता होगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 3:53 PM
Highway Infra IPO: दूसरे दिन मिला 53 गुना सब्सक्रिप्शन, क्या आपको लगानी चाहिए बोली? एक्सपर्ट्स से जानिए
हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के अनलिस्टेड शेयर फिलहाल ग्रे मार्केट में IPO का ऊपरी मूल्य ₹70 के मुकाबले ₹108 पर कारोबार कर रहे है

Highway Infra IPO: भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों IPO की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HIL) का IPO भी फिलहाल सब्सक्रिप्शन के लिए खुला हुआ है। इस आईपीओ में निवेशकों ने जबरदस्त रिस्पांस दिखाया है। बुधवार, 6 अगस्त को अपनी बोली के दूसरे दिन इसे दोपहर 01:30 बजे तक 53 गुना का मजबूत सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर IPO 5 अगस्त से 7 अगस्त तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा।

ये है सब्सक्रिप्शन का आंकड़ा

रिटेल निवेशक (Retail): 56 गुना

गैर-संस्थागत निवेशक (NII): 67 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें