Get App

Medi Assist IPO Listing पर इतने मुनाफे की है गुंजाइश, आईपीओ को मिला था शानदार रिस्पांस

Medi Assist IPO Listing: मेडिकल इंश्योरेंस और कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन की सर्विसेज मुहैया कराने वाली मेडी असिस्ट के शेयरों की कल 23 जनवरी को लिस्टिंग होने वाली है। ऑफर फॉर सेल (OFS) का इश्यू होने के बावजूद इसके 1172 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। पहले दिन यह ओवरसब्सक्राइब तो नहीं हो सका लेकिन तीन दिनों में 16 गुना से अधिक बोली मिल गई

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 22, 2024 पर 8:27 PM
Medi Assist IPO Listing पर इतने मुनाफे की है गुंजाइश, आईपीओ को मिला था शानदार रिस्पांस
Medi Assist IPO Listing: मेडी असिस्ट का 1171.58 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-17 जनवरी के बीच खुला था। अब इसकी कल 23 जनवरी को एंट्री होने वाली है।

Medi Assist IPO Listing: मेडिकल इंश्योरेंस और कैशलेस हॉस्पिटलाइजेशन की सर्विसेज मुहैया कराने वाली मेडी असिस्ट के शेयरों की कल 23 जनवरी को लिस्टिंग होने वाली है। ऑफर फॉर सेल (OFS) का इश्यू होने के बावजूद इसके 1172 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। पहले दिन यह ओवरसब्सक्राइब तो नहीं हो सका लेकिन तीन दिनों में 16 गुना से अधिक बोली मिल गई। अब ग्रे मार्केट में एक्टिविटी की बात करें तो इसके शेयर 418 रुपये के इश्यू प्राइस से 39 रुपये यानी 9.33 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं यानी कि निवेशकों को 9 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन मिलने की गुंजाइश है।

हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय शेयरों की एंट्री लिस्टिंग के दिन मार्केट के सेंटिमेंट और कंपनी की कारोबारी सेहत पर निर्भर करती है। इसके शेयरों की BSE और NSE पर लिस्टिंग होनी है।

Coforge Q3 Result: मुनाफे में 31% का उछाल, ₹19 के तगड़े डिविडेंड के लिए यह रिकॉर्ड फिक्स

Medi Assist IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

सब समाचार

+ और भी पढ़ें