Get App

GR Infra IPO: शेयरों का अलॉटमेंट हुआ, चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं, जानिए कब है लिस्टिंग

GR Infra IPO allotment Status: अगर आपको शेयर नहीं मिले हैं तो जानिए कब तक आपका फंड वापस आ जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2021 पर 3:43 PM
GR Infra IPO: शेयरों का अलॉटमेंट हुआ, चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं, जानिए कब है लिस्टिंग

GR Infra IPO allotment Status: कंपनी के शेयरों का आवंटन हो गया है। इसके इश्यू को निवेशकों ने काफी पसंद किया था और यह 100 गुना सब्सक्राइब हुआ था। GR Infra के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको शेयर मिला या नहीं, अगर नहीं पता है तो आप खुद चेक कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

kosmic.kfintech.com/ipostatus/ डायरेक्ट लिंक पर लॉग इन करें। आईपीओ सिलेक्ट करें।

इसके बाद अपना  DP ID/DP Client ID या PAN नंबर डाले।

अगर आप एप्लिकेशन नंबर का विकल्प चुनते हैं तो सबसे पहले एप्लिकेशन टाइप (ASBA या Non ASBA) सेलेक्ट करना होगा।

फिर एप्लिकेशन नंबर डालना होगा। अगर आप DP ID या Client ID चुना है तो पहले अपनी डिपॉजिटरी NSDL या CDSL चुनना होगा।

इसके बाद आपको अपनी ID डालना है। इसके बाद कैप्चा डालकर सबमिट करेंगे और आपका स्टेटस आपको बता चल जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें