How to check DOMS IPO Allotment: ऐसे चेक करें शेयर मिला या नहीं, लिस्टिंग पर इतने तगड़े मुनाफे की हैं गुंजाइश
How to check DOMS IPO Allotment Status: स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के आईपीओ को निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था और अब इसकी घरेलू मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी हो रही है। ग्रे मार्केट में शेयरों की जो स्थिति है, उससे लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे की उम्मीद दिख रही है। इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है तो इसे चेक करने का तरीका नीचे दिया जा रहा है
डोम्स का 1200 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13-15 दिसंबर के बीच खुला था। अब इसके लिस्टिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
How to check DOMS IPO Allotment Status: स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (DOMS Industries) के आईपीओ को निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था और अब इसकी घरेलू मार्केट में लिस्टिंग की तैयारी हो रही है। ग्रे मार्केट में शेयरों की जो स्थिति है, उससे लिस्टिंग पर तगड़े मुनाफे की उम्मीद दिख रही है। शेयरों की BSE और NSE पर कल 20 दिसंबर को एंट्री होगी। इस आईपीओ के तहत निवेशकों को 790 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं और एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 75 रुपये का डिस्काउंट मिला है। इसके शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है तो इसे चेक करने का तरीका नीचे दिया जा रहा है।
यहां तीन विकल्प दिखेगा- पैन, एप्लीकेशन नंबर और डीपी क्लाइंट आईडी । इनमें से कोई एक विकल्प सेलेक्ट करें।
अगर पैन चुना है तो आईपीओ DOMS Industries चुनकर पैन भरें। अगर एप्लीकेशन नंबर चुना है तो एप्लीकेशन नंबर भरें और अगर डीपी क्लाइंट आईडी चुना है तो डिपॉजिटरी क्लाइंट आईडी भरें।
सर्च करें।
आपके एप्लीकेशन का स्टेटस दिखने लगेगा यानी कि कितने शेयरों के लिए आपने अप्लाई किया था और कितना अलॉट हुआ है, इसकी पूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखने लगेगी।
डोम्स का 1200 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13-15 दिसंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 99.34 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 122.16 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 70.06 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 73.38 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 350 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,07,59,493 शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री हुई है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी नए मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी से जुड़े कुछ खर्चों को भरने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।
ग्रे मार्केट में बात करें तो इश्यू प्राइस से यह 495 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है यानी कि लिस्टिंग पर आईपीओ निवेशकों को करीब 63 फीसदी मुनाफा मिलने के आसार हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय लिस्टिंग डे के दिन के मार्केट सेंटिमेंट और कंपनी की कारोबारी सेहत के आधार पर शेयरों की एंट्री होती है। इस इश्यू को लेकर ब्रोकरेज काफी पॉजिटिव थे। च्वाइस ब्रोकिंग, आनंद राठी, मेहता इक्विटीज, केआर चोकसी और स्टॉक्सबॉक्स ने इसे सब्सक्राइब रेटिंग दी थी।
यह कंपनी कई तरह के स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट को डिजाइन कर तैयार करती है। ‘DOMS’ ब्रांड के तहत इसका कारोबार 45 से अधिक देशों में फैला हुआ है। भारत में बात करें तो ब्रांडेड 'स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट' के मामले में यह दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है और इसके पास 20 फीसदी मार्केट शेयर है। पेंसिल मार्केट में इसकी 29 फीसदी और मैथमेटिकल इंस्ट्रूमेंट बॉक्स मार्केट में 30 फीसदी हिस्सेदारी है।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 567 फीसदी उछलकर 95.8 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 77.3 फीसदी बढ़कर 1,212 करोड़ रुपये हो गया। इस वित्त वर्ष की बात करें तो सितंबर छमाही में इसे 70.63 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 761.18 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।