Get App

ixigo IPO Allotment: अलॉटमेंट चेक करने का स्टेपवाइज तरीका, लिस्टिंग पर इतने मुनाफे की है गुंजाइश

ixigo IPO: ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो की पैरेंट कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। तीन दिन में यह 98 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। अब अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसे या तो बीएसई की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम की वेबसाइट पर देख सकते हैं। शेयरों की लिस्टिंग 18 जून को है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 13, 2024 पर 11:31 AM
ixigo IPO Allotment: अलॉटमेंट चेक करने का स्टेपवाइज तरीका, लिस्टिंग पर इतने मुनाफे की है गुंजाइश
ixigo IPO: इक्सिगो के ₹740.10 करोड़ के आईपीओ के लिए लिए निवेशकों ने 88-93 रुपये के प्राइस बैंड और 161 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए।

ixigo IPO: ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म इक्सिगो की पैरेंट कंपनी ले ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी (Le Travenues Technology) के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। तीन दिन में यह 98 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। अब आज इसके शेयरों का अलॉटमेंट होने वाला है। अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद इसे या तो बीएसई की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम की वेबसाइट पर देख सकते हैं। ग्रे मार्केट में इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से 36 रुपये यानी 38.71 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। इससे शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा। शेयरों की BSE, NSE पर 18 जून को एंट्री होगी।

BSE की साइट पर ऐसे करें चेक

https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx, इस लिंक पर जाएं।

इश्यू टाइप 'Equity' चुनें। इश्यू नाम Le Travenues Technology (ixigo) चुनें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें