Hyundai Motor India IPO: देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर इंडिया ने आज 14 अक्टूबर को एंकर निवेशकों से 8,315.3 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने यह रकम 225 एंकर निवेशकों से अपने मेगा आईपीओ से एक दिन पहले जुटाई है। सिंगापुर सरकार, न्यू वर्ल्ड फंड इंक, मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर, फिडेलिटी, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल और अमेरिकन फंड्स इंश्योरेंस सीरीज न्यू वर्ल्ड फंड जैसे प्रमुख ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने ऑटोमोबाइल कंपनी में 2191.66 करोड़ रुपये का निवेश किया।
