IBL Finance IPO: फिनटेक बेस्ड फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म IBL Finance का पब्लिक इश्यू 9 जनवरी को खुलने जा रहा है। यह 2024 का पहला SME IPO होगा। कंपनी की योजना इस पब्लिक इश्यू से 34.30 करोड़ रुपये हासिल करने की है। इस इश्यू में 11 जनवरी तक बोली लगाई जा सकेगी। एंकर निवेशक, 8 जनवरी को बोली लगा सकेंगे। IBL Finance की शुरुआत अगस्त 2017 में हुई थी। IBL Finance IPO के लिए प्राइस बैंड 51 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स रखा गया है। निवेशक मिनिमम 2000 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकते हैं।
