Get App

Ideal Technoplast IPO: लिस्ट होते ही 5% ऊपर चढ़ गए शेयर, निवेशकों को हर लॉट पर मिला ₹11,100 का मुनाफा

Ideal Technoplast Industries IPO Listing: आइडियल टेक्नोप्लास्ट इंडस्ट्रीज के शेयरों ने बुधवार 28 अगस्त को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की। कंपनी के शेयर 132 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO प्राइस से करीब 9.2 फीसदी अधिक है। आइडियल टेक्नोप्लास्ट का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IOP) 121 रुपये के भाव पर आया था। हालांकि ग्रे मार्केट के अनुमानों से यह लिस्टिंग कमजोर रही

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 28, 2024 पर 10:54 AM
Ideal Technoplast IPO: लिस्ट होते ही 5% ऊपर चढ़ गए शेयर, निवेशकों को हर लॉट पर मिला ₹11,100 का मुनाफा
Ideal Technoplast Industries IPO Listing: इस आईपीओ को 117 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था

Ideal Technoplast Industries IPO Listing: आइडियल टेक्नोप्लास्ट इंडस्ट्रीज के शेयरों ने बुधवार 28 अगस्त को शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत की। कंपनी के शेयर 132 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके IPO प्राइस से करीब 9.2 फीसदी अधिक है। आइडियल टेक्नोप्लास्ट का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IOP) 121 रुपये के भाव पर आया था। हालांकि ग्रे मार्केट के अनुमानों से यह लिस्टिंग कमजोर रही। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर लिस्टिंग के पहले 16 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है।

लिस्टिंग के तुरंत बाद कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा और इसका भाव 138.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह आईपीओ निवेशक पहले दिन करीब 14.6 फीसदी के फायदे में है।

आइडियल टेक्नोप्लास्ट इंडस्ट्रीज ने अपने IPO के जरिए 16 करोड़ रुपये के शेयरों को बिक्री के लिए रखा था। इस IPO को निवेशकों से 117 गुना अधिक सब्सक्रिप्शन मिला था। सबसे अधिक बोली रिटेल निवेशकों ने लगाई, जिन्होंने अपने हिस्से के लिए आरक्षित शेयरों का 115.57 गुना अधिक सब्सक्राइब किया। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों ने अपने कोटे में 108 गुना अधिक बोली लगाई।

कंपनी ने बताया था वह IPO से मिली राशि का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें