इवेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस (आईकेएस हेल्थ) का आईपीओ निवेश के लिए 12 दिसंबर को खुल गया है। इस इश्यू के जरिए अमेरिकी हेल्थकेयर आउटसोर्सिंग मार्केट पर दांव लगाया जा सकता है। इस बिजनेस की ग्रोथ अच्छी है। इस कंपनी को सचिन गुप्ता प्रमोट कर रहे हैं। इसमें दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला के परिवार का निवेश है। इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल होगा। इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 69.7 फीसदी से घटकर 65.8 फीसदी पर आ जाएगी।
