Indegene IPO Opens Today: लाइफसाइंसेज इंडस्ट्री को डिजिटल सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली Indegene का IPO 6 मई को खुल गया। 3 मई को Indegene ने एंकर निवेशकों से 549 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर बुक में भाग लेने वाले प्रमुख इनवेस्टर स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, अमेरिकन फंड्स इंश्योरेंस, कस्टडी बैंक ऑफ जापान, डेस्टिनेशंस इंटरनेशनल इक्विटी फंड, ईस्ट ब्रिज कैपिटल मास्टर फंड और कॉप्थल मॉरीशस इनवेस्टमेंट हैं। इसके अलावा, एसबीआई म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल एमएफ, निप्पॉन लाइफ इंडिया, व्हाइटओक कैपिटल, डीएसबी म्यूचुअल फंड, बंधन म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड सहित एसेट मैनेजमेंट कंपनियां भी एंकर बुक में निवेशक रहीं।
