सितंबर माह में भारतीय स्टॉक एक्सचेंजेस (Stock Exchanges) पर कई नई कंपनियां लिस्ट हुईं। इनकी संख्या भले ही अगस्त की तुलना में ज्यादा रही लेकिन मेनबोर्ड IPO का प्रीमियम अगस्त के मुकाबले घट गया। डेटा के मुताबिक, अगस्त 2023 में जहां मेनबोर्ड IPO का प्रीमियम 28 प्रतिशत रहा था, वहीं सितंबर में यह गिरकर 18 प्रतिशत पर आ गया। एक्सपर्ट इसके पीछे आईपीओ की एग्रेसिव वैल्यूएशन को एक वजह मानते हैं। HDFC सिक्योरिटीज के रिटेल रिसर्च हेड दीपक जसानी का मानना है कि बाजार में सामान्य तौर पर थकान के संकेत दिख रहे हैं। सितंबर में हल्का रिटर्न, मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में देखे गए भारी बिकवाली दबाव के कारण है। नतीजतन, महंगे पब्लिक इश्यूज को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
