हिमाचल प्रदेश स्थित फार्मा कंपनी इनोवा कैपटैब का आईपीओ (Innova Captab IPO) 26 दिसंबर को बंद होने जा रहा है। यह इश्यू 21 दिसंबर को खुला था और पहले ही दिन फुली सब्सक्राइब हो गया। दूसरे दिन तक यह 3.64 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्सा 1.08 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए रिजर्व हिस्सा 3.38 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 5.22 गुना भर चुका है। IPO क्लोज होने के बाद इनोवा कैपटैब के शेयरों की लिस्टिंग 29 नवंबर को होगी।
