Get App

Inox Green Energy IPO: दो दिन में महज 85% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत

Inox Green Energy IPO: पवन ऊर्जा की दिग्गज कंपनी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी (Inox Green Energy) के आईपीओ को दो दिन में महज 85 फीसदी बोली प्राप्त हुए हैं और सिर्फ खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा ओवरसब्सक्राइब हुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 14, 2022 पर 6:28 PM
Inox Green Energy IPO: दो दिन में महज 85% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत
Inox Green आईनॉक्स विंड (Inox Wind) की सब्सिडियरी है जो घरेलू मार्केट में पहले से ही लिस्ट है। (Image- Inox Green)

Inox Green Energy IPO: पवन ऊर्जा की दिग्गज कंपनी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी (Inox Green Energy) के आईपीओ को दो दिन में महज 85 फीसदी बोली प्राप्त हुए हैं और सिर्फ खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा ओवरसब्सक्राइब हुआ है। 740 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के तहत निवेशक 15 नवंबर तक 61-65 रुपये के प्राइस बैंड में पैसे लगा सकते हैं। इस इश्यू को लेकर निवेशकों का रूझान अभी फीका दिख रहा है। वहीं ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर 5 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि जानकारों के मुताबिक सिर्फ ग्रे मार्केट से मिले संकेतों के आधार पर निवेश करना सही नहीं है। इसकी बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और वित्तीय प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना चाहिए। यह आईनॉक्स विंड (Inox Wind) की सब्सिडियरी है जो घरेलू मार्केट में पहले से ही लिस्ट है।

एक्सपर्ट्स की क्या है राय

अरिंहत कैपिटल के एक एनालिस्ट अभिषेक जैन के मुताबिक आईनॉक्स ग्रीनक की विंड पॉवर ऑपरेशन एंड मेंटनेंस (O&M) में 7 फीसदी हिस्सेदारी है और इनएक्टिव प्लेयर्स के अधिग्रहण के दरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ के बेहतर मौके हैं। O&M कांट्रैक्स लांग टर्म के होते हैं और इसमें लांग टर्म रेवेन्यू दिखता है। ऐसे में जैन ने इस इश्यू को सब्सक्राइब रेटिंग दी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें