Inox Green Energy IPO allotment Status: विंड पावर के ऑपरेशन और मेंटीनेंस से जुड़ी सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज (Inox Green Energy Services) आज यानी शुक्रवार 18 सितंबर की शाम में अपने शेयरों का अलॉटमेंट कर सकती है। कंपनी का 740 रुपये का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 11 से 15 नवंबर तक बोली के खुला था। जिन निवेशकों ने इस IPO के लिए बोली लगाई है, वे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) या रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। अलॉटमेंट में जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके खाते में 21 नवंबर तक पैसे वापस आ जाएंगे। वहीं बोली में सफल निवेशकों के डीमैट खाते में 22 नवंबर तक शेयर क्रेडिट हो जाएंगे।
