एक ओर जहां OYO, OLA, Swiggy जैसे बड़े IPO (Initial Public Offerings) पेंडिंग चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छोटी कंपनियां एक के बाद एक IPO लाकर शेयर बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। अकेले सितंबर में ही अब तक करीब 10 कंपनियां IPO ला चुकी हैं। यह सिलसिला अभी थमा नहीं है। इस माह के बाकी बचे दो सप्ताह में और IPO आने वाले हैं। जिन कंपनियों ने बाजार में दस्तक दी है, उनमें पानी व सीवेज इन्फ्रा कंपनी EMS से लेकर वायर व केबल मैन्युफैक्चरर आरआर केबल, होटल कंपनी साम्ही होटल्स, फिनटेक कंपनी जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज और ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी यात्रा ऑनलाइन तक शामिल हैं। EMS का IPO तो 75 गुना सब्सक्राइब किया गया। स्टेनलेस स्टील प्रॉडक्ट मैन्युफैक्चरर रत्नावीर प्रिसीशन इंजीनियरिंग का IPO तो 94 गुना सब्सक्राइब हुआ और 165 करोड़ रुपये जुटाए।
