Get App

Avalon Tech IPO: 1025 करोड़ रुपए के IPO के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी, जानिए अहम बातें

Avalon Tech एक लीडिंग फुल्ली इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी है। कंपनी घरेलू बाजार के साथ-साथ अमेरिका, चीन, नीदरलैंड और जापान की तमाम कंपनियों को अपने प्रोडक्ट बेचती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2022 पर 3:15 PM
Avalon Tech IPO: 1025 करोड़ रुपए के IPO के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी, जानिए अहम बातें
इस आईपीओ में 400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि इसमें 625 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा।

Avalon Tech IPO: Avalon Technologies ने आईपीओ के जरिए प्राथमिक बाजार से 1025 करोड़ रुपये जुटाने के लिए सेबी में अर्जी दाखिल कर दी है। इस आईपीओ में 400 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि इसमें 625 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा। इस ऑफर फॉर सेल के जरिए कंपनी के शेयर धारक और प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

OFS के तहत Kunhamed Bicha 130 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली करेंगे। वहीं भास्कर श्रीनिवासन 210 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली करेंगे। वहीं TP Imbichammad 34 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली करेंगे जबकि Mariyam Bicha 12 करोड़ शेयरों की बिकवाली करें। वहीं आनंद कुमार, Sareday Seshu Kumar और Luquman Veedu Ediyanam में से हर एक 79.51 करोड़ शेयरों की बिकवाली करेगा।

Fincare Small Finance Bank ने IPO के लिए फिर शुरू की तैयारी, SEBI में जमा किए ड्राफ्ट पेपर

आईपीओ से मिले पैसे में से 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी के कर्ज को चुकाने में किया जाएगा। जून 2022 तक कंपनी के ऊपर कुल 312.27 करोड़ रुपये का कर्ज था। इसके अलावा इस आईपीओ में से 150 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी की वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। आईपीओ के लिए दाखिल किए गए आवेदन में कहा गया है कि Avalon Tech 80 करोड़ रुपये का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट भी कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें