Get App

खुल गया Infollion Research का आईपीओ, ग्रे मार्केट में दमदार हैं शेयर, चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स

Infollion Research IPO: इनफोलियन रिसर्च का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और यह 31 मई तक खुला रहेगा। इसके जरिए 22.24 लाख नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। वहीं 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3.92 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बिक्री होगी। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के साथ अपने विस्तार में करेगी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 29, 2023 पर 10:16 AM
खुल गया Infollion Research का आईपीओ, ग्रे मार्केट में दमदार हैं शेयर, चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स
Infollion Research के आईपीओ के लिए 80-82 रुपये का प्राइस बैंड और 1600 शेयरों का लॉट साइज फिक्स किया गया है।

Infollion Research IPO: सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी इनफोलियन रिसर्च सर्विसेज का 21 करोड़ रुपये का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह आईपीओ स्मॉल कैप कंपनी का है और इश्यू की सफलता के बाद इसके शेयर एनएसई-एसएमई पर लिस्ट होंगे। यह इश्यू नए शेयरों और ऑफर फॉर सेल का मिला-जुला है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर मजबूत दिख रहे हैं। यह 58 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहा है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर फैसला लेना चाहिए।

Infollion Research IPO की डिटेल्स

इनफोलियन रिसर्च का 21 करोड़ रुपये का आईपीओ 31 मई तक खुला रहेगा। इसके जरिए 22.24 लाख नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। वहीं 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 3.92 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बिक्री होगी। इस इश्यू के लिए 80-82 रुपये का प्राइस बैंड और 1600 शेयरों का लॉट साइज फिक्स किया गया है। इस इश्यू के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 5 जून को फाइनल होगा और मार्केट में एंट्री 8 जून को होगी। इस आईपीओ के लिए रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अमेरिका और पश्चिमी यूरोपीय देशों में मौजूदा सर्विस लाइन के विस्तार, फ्रीलांसर की नई कैटेगरी पैक्स पैनल को शुरू करने, टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें