Get App

IPOs This Week: 17 फरवरी से शुरू सप्ताह में केवल 2 नए IPO, शेयर बाजार में 10 कंपनियां करेंगी शुरुआत

Upcoming IPOs: नए सप्ताह में पहले से खुले 5 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। इनमें से एक Quality Power Electrical Equipments IPO मेनबोर्ड सेगमेंट का है। 858.70 करोड़ रुपये साइज का यह इश्यू 14 फरवरी को खुला था। नई लिस्ट होने वाली कंपनियों में से 3 मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 15, 2025 पर 1:40 PM
IPOs This Week: 17 फरवरी से शुरू सप्ताह में केवल 2 नए IPO, शेयर बाजार में 10 कंपनियां करेंगी शुरुआत
17 फरवरी को मेनबोर्ड सेगमेंट में Ajax Engineering BSE, NSE पर लिस्ट होगी।

IPOs This Week: IPO में पैसा लगाने वालों के लिए अगला हफ्ता काफी ठंडा रहने वाला है। इसकी वजह है कि 17 फरवरी से शुरू सप्ताह में केवल 2 नए IPO खुलने जा रहे हैं। ये दोनों ही SME सेगमेंट के हैं। हालांकि पिछले सप्ताह में खुले 5 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाए जा सकेंगे। इनमें से एक Quality Power Electrical Equipments IPO मेनबोर्ड सेगमेंट का है। नई लिस्टिंग्स की बात करें तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में 3 या 4 नहीं बल्कि 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली हैं। इनमें से 3 मेनबोर्ड सेगमेंट की कंपनियां हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...

नए खुल रहे IPO

HP Telecom India IPO: इस इश्यू में 20 फरवरी से लेकर 24 फरवरी तक पैसे लगा सकेंगे। कंपनी 34.23 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। बोली लगाने के लिए प्राइस 108 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 1200 है। इश्यू क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 28 फरवरी को होगी।

Beezaasan Explotech IPO: 59.93 करोड़ रुपये का इश्यू 21 फरवरी को खुलेगा और 25 फरवरी को बंद होगा। शेयर BSE SME पर 3 मार्च को लिस्ट होंगे। IPO में बोली 165-175 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 800 के लॉट में लगाई जा सकेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें