IPOs This Week: 2 दिसंबर से शुरू हुए सप्ताह में 3 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें से एक भारत की पहली रजिस्टर्ड स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) 'प्रॉपर्टी शेयर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट' का इश्यू है। बाकी दो IPO, SME सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पहले से खुले 3 IPO में भी नए सप्ताह में पैसे लगाने का मौका रहेगा। लिस्टिंग की बात करें तो इस सप्ताह 8 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। इनमें से एक मेनबोर्ड सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं इस बारे में डिटेल...
Property Share Investment Trust IPO: भारत की पहली रजिस्टर्ड स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) 'प्रॉपर्टी शेयर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट' की पहली स्कीम PropShare Platina का 353 करोड़ रुपये का IPO 2 दिसंबर को ओपन होने वाला है। इसे Property Share REIT IPO भी कहा जा रहा है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 10 लाख-10.5 लाख रुपये प्रति यूनिट है। IPO की क्लोजिंग 4 दिसंबर को होगी। प्रॉपर्टी शेयर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट की स्कीम्स की यूनिट्स 9 दिसंबर से BSE और NSE पर ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध होंगी।
Nisus Finance Services IPO: यह इश्यू 114.24 करोड़ रुपये का है और 4 दिसंबर को खुलने वाला है। इसमें 6 दिसंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। प्राइस बैंड 170-180 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 800 शेयर है। IPO की क्लोजिंग के बाद शेयर BSE SME पर 11 दिसंबर को लिस्ट होंगे।
Emerald Tyre Manufacturers IPO: 49.26 करोड़ रुपये का इश्यू 5 दिसंबर को खुलकर 9 दिसंबर को बंद होगा। शेयर NSE SME पर 12 दिसंबर को लिस्ट होंगे। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 90-95 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है।
Agarwal Toughened Glass India IPO: 62.64 करोड़ रुपये का इश्यू 28 नवंबर को खुला और 2 दिसंबर को बंद होने जा रहा है। IPO फुली सब्सक्राइब हो चुका है। क्लोजिंग के बाद शेयर 5 दिसंबर को NSE SME पर लिस्ट होने वाले हैं। इश्यू में बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 105-108 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है।
Suraksha Diagnostic IPO: यह इश्यू 29 नवंबर को ओपन हुआ और इसमें 3 दिसंबर तक पैसे लगा सकते हैं। अभी तक यह महज 11 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है। बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड 420-441 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 34 शेयर है। इश्यू का साइज 846.25 करोड़ रुपये है। IPO क्लोज होने के बाद कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 6 दिसंबर 2024 को होगी।
Ganesh Infraworld IPO: 98.58 करोड़ रुपये साइज का यह इश्यू भी 29 नवंबर को खुला और क्लोजिंग 3 दिसंबर को होगी। इसे अभी तक 1.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। प्राइस बैंड 78-83 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। शेयर NSE SME पर 6 दिसंबर को लिस्ट होने वाले हैं।
इन कंपनियों की होने जा रही लिस्टिंग
नए सप्ताह में 2 दिसंबर को Rajesh Power Services के शेयर BSE SME पर लिस्ट होंगे। 3 दिसंबर को NSE SME पर C2C Advanced Systems और Rajputana Biodiesel की लिस्टिंग होगी। 4 दिसंबर को NSE SME पर Abha Power and Steel और Apex Ecotech के शेयर लिस्ट होंगे। 5 दिसंबर को NSE SME पर Agarwal Toughened Glass India की लिस्टिंग होगी। 6 दिसंबर को BSE, NSE पर Suraksha Diagnostic और NSE SME पर Ganesh Infraworld के शेयर लिस्ट होने वाले हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।