Get App

IPO Next Week : अगले हफ्ते खुलेंगे दो आईपीओ, 4 कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग, यहां जानिए तमाम डिटेल

जिन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं उनमें TVS Supply Chain Solutions और Srivari Spices and Foods शामिल हैं। वहीं, अगले हफ्ते Yatharth Hospital, Khazanchi Jewellers, Zeal Global Services और Oriana Power के शेयर लिस्ट होने वाले हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 06, 2023 पर 9:37 PM
IPO Next Week : अगले हफ्ते खुलेंगे दो आईपीओ, 4 कंपनियों के शेयरों की होगी लिस्टिंग, यहां जानिए तमाम डिटेल
आने वाले हफ्ते में भी प्राइमरी मार्केट में हलचल देखने को मिलने वाली है।

IPO Next Week : आने वाले हफ्ते में भी प्राइमरी मार्केट में हलचल देखने को मिलने वाली है। दरअसल, इस दौरान दो कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इसके अलावा, 4 कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी होने वाली है। जिन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं उनमें TVS Supply Chain Solutions और Srivari Spices and Foods शामिल हैं। वहीं, अगले हफ्ते यथार्थ हॉस्पिटल, Khazanchi Jewellers, Zeal Global Services और Oriana Power के शेयर लिस्ट होने वाले हैं।

TVS Supply Chain Solutions IPO

सप्लाई चेन मैनेजमेंट सर्विसेज प्रोवाइडर TVS सप्लाई चेन सॉल्यूशंस मेनबोर्ड सेगमेंट में एकमात्र आईपीओ होगा। यह इश्यू 10 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। निवेशक इसमें 14 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह एक दिन पहले 9 अगस्त को ही खुल जाएगा।

पब्लिक इश्यू में 600 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 1.42 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत होगी। OFS के हिस्से के रूप में ओमेगा टीसी होल्डिंग्स और टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज सहित निवेशकों द्वारा शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी द्वारा अभी प्राइस बैंड की घोषणा नहीं की गई है। फंड का इस्तेमाल मुख्य रूप से कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें