IPOs This Week: 5 अगस्त से शुरू सप्ताह में खुलेंगे 3 नए IPO, OLA Electric समेत 12 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

FirstCry का 4,193.73 करोड़ रुपये का IPO 6 अगस्त को खुल रहा है और 8 अगस्त को क्लोज होगा। 9 अगस्त को BSE और NSE पर OLA Electric, NSE SME पर Picture Post Studios और BSE SME पर Afcom Holdings अपनी शुरुआत करेंगी। 8 अगस्त को BSE और NSE पर Ceigall India और NSE SME पर Dhariwalcorp IPO के शेयर लिस्ट होंगे

अपडेटेड Aug 04, 2024 पर 10:01 AM
स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाले SaaS प्लेटफॉर्म Unicommerce eSolutions का IPO 6 अगस्त को खुलने जा रहा है।

IPOs This Week: 5 अगस्त से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में 3 नए IPO दस्तक देने वाले हैं। इनमें से 2 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं, वहीं 1 SME सेगमेंट से है। इसके अलावा पहले से खुले 5 IPO में भी पैसा लगाने का मौका नए सप्ताह में रहेगा। लिस्टिंग की बात करें तो आने वाले सप्ताह में 12 कंपनियां शेयर बाजार में अपनी शुरुआत करने वाली हैं। इनमें काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही OLA Electric भी शामिल है। नए सप्ताह में कौन सी कंपनियां IPO ला रही हैं, आइए जानते हैं...

नए खुल रहे IPO

Unicommerce eSolutions IPO: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाले SaaS प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड का पब्लिक इश्यू 6 अगस्त को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 102-108 करोड़ रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 138 शेयर है। कंपनी 276.57 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू 8 अगस्त को क्लोज होगा। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 अगस्त को होगी।


Brainbees Solutions (Firstcry) IPO: फर्स्टक्राय का 4,193.73 करोड़ रुपये का IPO 6 अगस्त को खुल रहा है और 8 अगस्त को क्लोज होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 440-465 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 32 शेयर है। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 अगस्त को होगी।

Aesthetik Engineers IPO: यह इश्यू 8 अगस्त को खुलेगा और 12 अगस्त को बंद होगा। प्राइस बैंड 55-58 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। कंपनी 26.47 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। शेयर NSE SME पर 16 अगस्त को लिस्ट होंगे।

OLA Electric IPO: शेयर की लिस्टिंग पर मुनाफा होगा या घाटा? ग्रे मार्केट और सब्सक्रिप्शन स्टेटस क्या दे रहा सिग्नल

पहले से खुले IPO

Ceigall India IPO: 1,252.66 करोड़ रुपये का यह इश्यू 1 अगस्त को खुला था और 5 अगस्त को बंद होने जा रहा है। यह फुली सब्सक्राइब हो चुका है। प्राइस बैंड 380-401 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 37 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 8 अगस्त को होगी।

Dhariwalcorp IPO: यह भी 1 अगस्त को खुला था और 5 अगस्त को बंद होगा। कंपनी 25.15 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड 102-106 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। अब तक यह इश्यू करीब 10 गुना सब्सक्राइब हुआ है। शेयर NSE SME पर 8 अगस्त को लिस्ट होंगे।

OLA Electric IPO: 6,145.56 करोड़ रुपये का इश्यू 2 अगस्त को ओपन हुआ और 6 अगस्त को क्लोज होगा। अब तक यह 0.38 गुना भरा है। शेयर BSE और NSE पर 9 अगस्त को लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड 72-76 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 195 शेयर है।

Picture Post Studios IPO: यह भी 2 अगस्त को खुला था और 6 अगस्त को क्लोज होगा। कंपनी 18.72 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। अब तक इसे 6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 9 अगस्त को होगी। प्राइस बैंड 22-24 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 6000 शेयर है।

Afcom Holdings IPO: 73.83 करोड़ रुपये का इश्यू 2 अगस्त को खुला और 6 अगस्त को बंद होगा। अब तक यह करीब 4 गुना भरा है। शेयर BSE SME पर 9 अगस्त को लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड 102-108 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 1200 शेयर है।

Ola इलेक्ट्रिक, फर्स्टक्राई और यूनिकॉमर्स का आया IPO, सॉफ्टबैंक ने बना लिया इनसे ₹7,085 करोड़ का मुनाफा

इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग

6 अगस्त को NSE SME पर Bulkcorp International, Sathlokhar Synergys E&C Global, Ashapura Logistics, Rajputana Industries और BSE SME पर Kizi Apparels की लिस्टिंग होगी। इसी दिन BSE और NSE पर Akums Drugs and Pharmaceuticals के शेयर लिस्ट होंगे। 7 अगस्त को NSE SME पर Utssav Cz Gold Jewels लिस्ट होगी। 8 अगस्त को BSE और NSE पर Ceigall India और NSE SME पर Dhariwalcorp IPO के शेयर लिस्ट होंगे। 9 अगस्त को BSE और NSE पर OLA Electric, NSE SME पर Picture Post Studios और BSE SME पर Afcom Holdings अपनी शुरुआत करेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।