Get App

Sheetal Universal IPO : रिटेल निवेशकों ने दिखाया दम, अब तक 20.54 गुना सब्सक्राइब

Sheetal Universal IPO : यह एक SME IPO है, जिसका प्राइस बैंड 70 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स है। निवेशकों के पास बोली लगाने के लिए 6 दिसंबर तक का मौका रहेगा। यह एक पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें 34 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 05, 2023 पर 9:56 PM
Sheetal Universal IPO : रिटेल निवेशकों ने दिखाया दम, अब तक 20.54 गुना सब्सक्राइब
Sheetal Universal के IPO में आज 5 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है।

Sheetal Universal के IPO में आज 5 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है। इसे निवेशकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह अब तक 20.54 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को 6.63 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 34 लाख शेयर हैं। यह एक SME IPO है, जिसका प्राइस बैंड 70 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स है। निवेशकों के पास बोली लगाने के लिए 6 दिसंबर तक का मौका रहेगा। यहां हमने इस आईपीओ के सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

इस आईपीओ में रिटेल निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। उनके लिए रिजर्व हिस्सा 23.01 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 14.05 गुना सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के आईपीओ का साइज 23.80 करोड़ रुपये है। यह एक पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें 34 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इश्यू में ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं होगा।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें