Get App

IPO This Week: 12 जनवरी से शुरू हफ्ते में 6 नए पब्लिक इश्यू, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट

Upcoming IPOs: अमागी मीडिया लैब्स का पब्लिक इश्यू 13 जनवरी को खुलेगा और 16 जनवरी को बंद होगा। भारत कोकिंग कोल का IPO पहले ही दिन 8 गुना से ज्यादा भर गया। इसकी लिस्टिंग 16 जनवरी को BSE, NSE पर होने वाली है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 9:45 AM
IPO This Week: 12 जनवरी से शुरू हफ्ते में 6 नए पब्लिक इश्यू, 5 कंपनियां होंगी लिस्ट
पहले से खुले IPO में एक मेनबोर्ड सेगमेंट से है, जिसमें नए सप्ताह में भी पैसे लगाने का मौका है।

12 जनवरी से शुरू होने जा रहे सप्ताह में 6 नए IPO खुलने वाले हैं। इनमें से एक अमागी मीडिया लैब्स मेनबोर्ड सेगमेंट से है। साथ ही नए शुरू हो रहे हफ्ते में पहले से खुले 2 पब्लिक इश्यू भी रहेंगे, जिनमें से एक सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की सब्सिडियरी भारत कोकिंग कोल का है। जहां तक ​नई लिस्टिंग की बात है तो नए सप्ताह में स्टॉक मार्केट में 5 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करेंगे। आइए जानते हैं डिटेल...

नए खुल रहे IPO

Avana Electrosystems IPO: ₹35.22 करोड़ का इश्यू 12 जनवरी को खुलेगा और 14 जनवरी को बंद होगा। प्राइस बैंड ₹56-₹59 प्रति शेयर है। लॉट साइज 2000 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद शेयर NSE SME पर 19 जनवरी को लिस्ट होंगे।

Narmadesh Brass Industries IPO: कंपनी ₹44.87 करोड़ जुटाना चाहती है। IPO में 12 जनवरी से ₹515 के भाव पर पैसे लगाए जा सकेंगे। लॉट साइज 240 शेयर है। 15 जनवरी को IPO बंद होने के बाद कंपनी BSE SME पर 20 जनवरी को लिस्ट हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें