IPOs This Week: 29 सितंबर से शुरू वीक में खुल रहे हैं 21 नए पब्लिक इश्यू, 26 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट
IPOs This Week: निवेशकों के पास पहले से खुले 14 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। मेनबोर्ड सेगमेंट में 307 करोड़ रुपये का Glottis IPO 29 सितंबर को खुल रहा है। WeWork India का 3000 करोड़ रुपये का IPO 3 अक्टूबर से ओपन होगा
29 सितंबर से शुरू सप्ताह धमाकेदार होने जा रहा है। इसकी वजह है कि प्राइमरी मार्केट में पूरे हफ्ते के दौरान 21 नए IPO खुलने वाले हैं। इनमें से 5 मेनबोर्ड सेगमेंट के हैं। इसके अलावा निवेशकों के पास पहले से खुले 14 IPO में भी पैसे लगाने का मौका रहेगा। जहां तक शेयर बाजार में नई लिस्टिंग की बात है तो सप्ताह के दौरान 26 कंपनियों के शेयर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। आइए जानते हैं नए IPO की डिटेल...
नए खुल रहे IPO
Glottis IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में 307 करोड़ रुपये का इश्यू 29 सितंबर को खुल रहा है। यह 1 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 120-129 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 114 शेयर है। Glottis के शेयर BSE, NSE पर 7 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Fabtech Technologies IPO: 230.35 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 29 सितंबर को खुल रहा है। यह 1 अक्टूबर को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 7 अक्टूबर को होने वाली है। IPO के लिए प्राइस बैंड 181-191 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 75 शेयर है।
Om Freight Forwarders IPO: 122.31 करोड़ रुपये साइज वाला पब्लिक इश्यू 29 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक खुला रहेगा। शेयर BSE, NSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। बोली 128-135 रुपये प्रति शेयर के भाव और 111 शेयरों के लॉट में लगाई जा सकती है।
Suba Hotels IPO: यह भी 29 सितंबर को खुलेगा। कंपनी 75.47 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO में 105-111 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में 1 अक्टूबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 7 अक्टूबर को होगी।
Chiraharit IPO: यह इश्यू 29 सितंबर को खुलेगा और 3 अक्टूबर को बंद होगा। साइज 31.07 करोड़ रुपये, IPO प्राइस 21 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 6000 शेयर है। IPO की क्लोजिंग के बाद शेयर BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Om Metallogic IPO: 22.35 करोड़ रुपये का यह इश्यू 29 सितंबर को ओपन होगा और 1 अक्टूबर को बंद होगा। शेयर BSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है। IPO का प्राइस बैंड 86 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है।
Vijaypd Ceutical IPO: कंपनी 19.25 करोड़ रुपये इस इश्यू से कमाना चाहती है। IPO 29 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक खुला रहेगा। IPO प्राइस 35 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 4000 शेयर है। इश्यू की क्लोजिंग के बाद शेयर NSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Sodhani Capital IPO: यह भी 29 सितंबर को खुलेगा। 1 अक्टूबर तक 51 रुपये के प्राइस पर बोली लगाई जा सकेगी। लॉट साइज 2000 शेयर है। IPO का साइज 10.71 करोड़ रुपये है। शेयर BSE SME पर 7 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Dhillon Freight Carrier IPO: इसमें 29 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक निवेश किया जा सकेगा। साइज 10.08 करोड़ रुपये है। बोली लगाने के लिए प्राइस 72 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर 7 अक्टूबर को होगी।
Advance Agrolife IPO: मेनबोर्ड सेगमेंट में 192.86 करोड़ रुपये का इश्यू 30 सितंबर को ओपन होगा। बोली 95-100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 150 शेयरों के लॉट में लगाई जा सकेगी। 3 अक्टूबर को IPO बंद होने के बाद शेयर BSE, NSE पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।
Munish Forge IPO: कंपनी 73.92 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू 30 सितंबर को खुल रहा है। प्राइस बैंड 91-96 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 शेयर है। 3 अक्टूबर को IPO की क्लोजिंग होने के बाद शेयर NSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
Zelio E-Mobility IPO: 78.34 करोड़ रुपये का इश्यू 30 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक खुला रहेगा। शेयर BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। IPO में 129-136 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड में और 1000 शेयरों के लॉट में निवेश किया जा सकता है।
Infinity Infoway IPO: यह भी 30 सितंबर को खुलकर 3 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 147-155 रुपये प्रति शेयर है। लॉट साइज 800 शेयर है। कंपनी का इरादा 24.42 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO बंद होने के बाद शेयर BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।
Sunsky Logistics IPO: 16.84 करोड़ रुपये का इश्यू 30 सितंबर को खुलेगा और 3 अक्टूबर को बंद होगा। शेयर BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। IPO में 46 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 3000 शेयरों के लॉट में निवेश कर सकते हैं।
Valplast Technologies IPO: 28.09 करोड़ रुपये का यह इश्यू भी 30 सितंबर को खुल रहा है। बोली लगाने के लिए भाव 51-54 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है। क्लोजिंग 3 अक्टूबर को होगी, जिसके बाद शेयर BSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।
B.A.G. Convergence IPO: 48.72 करोड़ रुपये का इश्यू 30 सितंबर को खुलकर 3 अक्टूबर को बंद होगा। प्राइस बैंड 82-87 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 शेयर है। लिस्टिंग NSE SME पर 8 अक्टूबर को हो सकती है।
Sheel Biotech IPO: कंपनी 34.02 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू की ओपनिंग 30 सितंबर को होगी और क्लोजिंग 3 अक्टूबर को। शेयर NSE SME पर 8 अक्टूबर को लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड 59-63 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 2000 शेयर है।
Greenleaf Envirotech IPO: कंपनी 21.90 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू 30 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक खुला रहेगा। IPO प्राइस 136 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 शेयर है। Greenleaf Envirotech की लिस्टिंग NSE SME पर 9 अक्टूबर को होने वाली है।
Shipwaves Online IPO: यह भी 30 सितंबर से लेकर 6 अक्टूबर तक खुलेगा। IPO प्राइस 12 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 10000 शेयर है। कंपनी का इरादा IPO से 56.35 करोड़ रुपये हासिल करने का है। शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को लिस्ट होंगे।
Shlokka Dyes IPO: 63.50 करोड़ रुपये का इश्यू 30 सितंबर को ओपन होगा। बोली 95-100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर और 1200 शेयरों के लॉट में लगा सकेंगे। 6 अक्टूबर को क्लोजिंग के बाद शेयर BSE SME पर 9 अक्टूबर को लिस्ट हो सकते हैं।
WeWork India IPO: यह 3 अक्टूबर को खुल रहा है। साइज लगभग 3000 करोड़ रुपये है। IPO 7 अक्टूबर को बंद होगा। शेयरों की लिस्टिंग BSE, NSE पर 10 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। प्राइस बैंड 615-648 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 23 शेयर है।
लिस्ट होने वाली कंपनियां
नए सप्ताह में 29 सितंबर को BSE, NSE पर Ganesh Consumer Products और Atlanta Electricals के शेयर लिस्ट होंगे। इसी दिन NSE SME पर Prime Cable Industries की लिस्टिंग होगी। 30 सितंबर को BSE, NSE पर Solarworld Energy Solutions, Jaro Institute, Seshaasai Technologies और Anand Rathi Share की लिस्टिंग होगी। इसी दिन BSE SME पर BharatRohan Airborne Innovations, Aptus Pharma और True Colors के शेयरों की शुरुआत होगी। वहीं NSE SME पर Matrix Geo Solutions, Ecoline Exim के शेयर लिस्ट होंगे।
1 अक्टूबर को BSE, NSE पर Jain Resource Recycling, Epack Prefab Technologies और BMW Ventures लिस्ट होने वाली हैं। इसी दिन BSE SME पर Solvex Edibles, Systematic Industries, Praruh Technologies और Justo Realfintech के शेयर शुरुआत करेंगे। वहीं NSE SME पर Gurunanak Agriculture IPO लिस्ट होगा। 3 अक्टूबर को BSE, NSE पर Jinkushal Industries और Trualt Bioenergy की शुरुआत होगी। इसी दिन BSE SME पर Telge Projects, Earkart, Gujarat Peanut और Chatterbox Technologies के लिस्ट होने की उम्मीद है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।