IPOs Next Week: 1 अप्रैल से शुरू हो रहे सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में नए IPO में पैसा लगाने का मौका कम रहने वाला है। इसकी वजह है कि केवल एक नया IPO दस्तक देगा। यह इश्यू है मेनबोर्ड सेगमेंट की Bharti Hexacom का। हालांकि पिछले सप्ताह लॉन्च हुए 7 IPO वित्त वर्ष 2024-25 के पहले सप्ताह में भी ओपन रहेंगे। जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है तो एक-दो नहीं बल्कि 10 कंपनियों के शेयर लिस्ट होने वाले हैं। इन कंपनियों में मेनबोर्ड सेगमेंट की केवल एक कंपनी है, बाकी 9 कंपनियां SME सेगमेंट की हैं। आइए जानते हैं नए शुरू हो रहे सप्ताह में लिस्ट होने वाली कंपनियों और IPO की डिटेल...
