IPOs Next Week: 26 मार्च से शुरू हो रहे नए सप्ताह में प्राइमरी मार्केट काफी गुलजार रहेगा। इसकी वजह है कि 13 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें मेनबोर्ड सेगमेंट का केवल एक IPO है। बाकी IPO SME सेगमेंट के हैं। इसके अलावा पहले से चल रहे 2 IPO भी हैं, जो अगले सप्ताह में क्लोज हो जाएंगे। इस तरह निवेशकों को कुल 15 IPO में बोली लगाने का मौका नए सप्ताह में मिलने जा रहा है। जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है तो नए शुरू हो रहे सप्ताह में केवल एक कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। यह कंपनी SME सेगमेंट की है। आइए जानते हैं कि अगले सप्ताह आ रहे IPO और लिस्ट होने वाली कंपनी कौन सी है...
