Get App

IPOs This Week: इस सप्ताह खुल रहे 8 नए IPO, 7 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट

IPOs Next Week: अगले सप्ताह निवेशकों के पास 10 आईपीओ में पैसा लगाने का मौका रहेगा। इनमें नए खुल रहे 8 आईपीओ और पहले से 29 फरवरी को खुले 2 आईपीओ शामिल हैं। ये पब्लिक इश्यू मेनबोर्ड और एसएमई, दोनों ही सेगमेंट के हैं। साथ ही लिस्टेड कंपनियों की फेहरिस्त में 4 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में 7 कंपनियां शामिल हो जाएंगी

Ritika Singhअपडेटेड Mar 04, 2024 पर 1:32 AM
IPOs This Week: इस सप्ताह खुल रहे 8 नए IPO, 7 कंपनियों के शेयर होंगे लिस्ट
अगले सप्ताह मेनबोर्ड और एसएमई सेगमेंट की 7 कंपनियां शेयर बाजार में दस्तक देंगी।

IPOs Next Week: 4 मार्च से शुरू हो रहा सप्ताह IPO के लिहाज से काफी गुलजार रहने वाला है। नए सप्ताह में 8 नए IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें मेनबोर्ड और एसएमई दोनों ही सेगमेंट के IPO शामिल हैं। इसके अलावा पहले से खुले दो IPO भी हैं, जिनमें पैसा लगाने का मौका 4 मार्च तक रहेगा। अब बात करते हैं लिस्टिंग की। अगले सप्ताह मेनबोर्ड और एसएमई सेगमेंट की 7 कंपनियां शेयर बाजार में दस्तक देंगी। आइए जानते हैं नए ओपन हो रहे IPO और लिस्ट होने वाली कंपनियों की डिटेल..

नए खुल रहे IPO

V R Infraspace IPO: यह इश्यू 20.40 करोड़ रुपये का है। इसकी ओपनिंग 4 मार्च को होगी और क्लोजिंग 6 मार्च को। प्राइस बैंड 85 रुपये प्रति शेयर है, जबकि मिनिमम लॉट साइज 1600 शेयरों का है। शेयरों की लिस्टिंग 12 मार्च को NSE SME पर होगी।

Sona Machinery IPO: कंपनी का प्लान इस इश्यू से 51.82 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ 5 मार्च को खुलकर 7 मार्च को क्लोज होगा। प्राइस बैंड 136-143 रुपये प्रति शेयर है। मिनिमम लॉट साइज 1000 शेयरों का है। शेयरों की लिस्टिंग 13 मार्च को NSE SME पर होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें