IREDA IPO : इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के IPO को आज दूसरे दिन भी निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह इश्यू 4.56 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 2,14,70,52,300 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 47.09 करोड़ शेयर हैं। निवेशकों के पास इसमें 23 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 2,150.21 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 30-32 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यहां हमने सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।
