IREDA IPO : इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) के IPO में आज निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 38.80 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 18,27,10,56,020 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं जबकि ऑफर पर 47.09 करोड़ शेयर हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 2,150.21 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 30-32 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यहां हमने सब्सक्रिप्शन से जुड़ी पूरी डिटेल दी है।
